MCQs class 12 hindi Sumerian ke manke - pandit chandra sharma guleri

कक्षा 12 हिंदी अंतरा- चंद्रधर शर्मा गुलेरी – सुमिरिनी के मनके:- बालक बच गया, घडी के पुर्जे, ढेले चुन लो MCQ Question with answer

1. चंद्रधर शर्मा गुलेरी जी के बारे में निम्न सत्य नहीं है - 
क.वे उत्कृष्ट कोटि के निबंधकार थे
ख. वे उत्कृष्ट कोटि के शिल्पकार थे
ग. वे उत्कृष्ट कोटि के भाषाशास्त्री थे
घ. वे उत्कृष्ट कोटि के कथाकार थे

Correct answer वे उत्कृष्ट कोटि के शिल्पकार थे

 
2. निम्नलिखित में कौन -सी कहानी गुलेरी जी को नहीं है - 
क.उसने कहा था
ख. सुखमय जीवन
ग. बुद्धू का कांटा
घ.  कफ़न

Correct answer कफ़न
 

3. निम्नलिखित में से किस पत्रिका के साथ गुलेरी जी का संबंध नहीं है - 
क.मर्यादा
ख. प्रतिभा
ग. धर्मयुग
घ. समालोचक
 
Correct answer धर्मयुग
 

4.बालक बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है 
क.स्त्री शिक्षा
ख. शिक्षा ग्रहण की सही उम्र
ग. साक्षरता वृद्धि
घ. इनमें से कोई नहीं
 
Correct answer शिक्षा ग्रहण की सही उम्र
 
5. बालक ने सीखा-सिखाया कौन सा उत्तर दिया - 
क.मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा।
ख. मैं यावज्जन्म पढाई करूँगा।
ग. मैं यावज्जन्म शिक्षण कार्य करूँगा।
घ. उपरोक्त सभी
 
Correct answer मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा।

 
6. शिक्षा की अनुचित पद्धति से बालकों पर क्या प्रभाव पड़ता है- 
क.स्वास्थ्य की हानि
ख. आत्मविश्वास की कमी
ग. शिक्षा के रचनात्मक स्वरुप के प्रति उदासीनता
घ. उपरोक्त सभी

Correct answer उपरोक्त सभी

 
7. निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है ? 
क. बालक की स्वाभाविक प्रवृत्तियों का विकास तभी होता है जब उसे सहज रूप से अपनी इच्छाओं को प्रकट करने का अवसर मिलता है।
ख. बालक के पिता और अध्यापक उन लोगों के प्रतिनिधि है जो शिक्षा को रटने की वस्तु समझते हैं तथा बच्चे पर अपनी महत्त्वाकांक्षाओं का बोझ लादते हैं।
ग.लेखक उन लोगों का प्रतिनिधि है जो शिक्षा को बालक के स्वाभाविक विकास का माध्यम समझते हैं।
घ.  बच्चे के कोमल मस्तिष्क में अनावश्यक ज्ञान ठूंसने से उसकी सहज प्रतिभा और रचनात्मकता में वृद्धि हो जाती है।

Correct answer - घ. बच्चे के कोमल मस्तिष्क में अनावश्यक ज्ञान ठूंसने से उसकी सहज प्रतिभा और रचनात्मकता में वृद्धि हो जाती है।
 

8.विधा की दृष्टि से यह पाठ निबंध की अपेक्षा अपनी कथात्मकता शैली के कारण किसके अधिक निकट है? 
क. उपन्सय के निकट
ख. नाटक के निकट
ग. लघुकथा के निकट 
घ. रिपोर्ताज के निकट

Correct answer लघुकथा के निकट

 
9. निम्नलिखित में कौन-सा इस पाठ की भाषा संबंधी विशेषता नहीं है ? 
क.व्यंग्यात्मकता
ख. तत्सम प्रधान खड़ी बोली
ग. बिम्बात्मक भाषा
घ. आँचलिकता

Correct answer आँचलिकता
 
 
10.किसके कारण यह निबंध सुपाठ्य और रोचक बन गया है? 
क.ललित कथात्मकता शैली के कारण
ख. तत्सम शब्दों के प्रयोग के कारण
ग.  शिक्षा की ठेठ अवधारणा के कारण
घ. उपरोक्त सभी

Correct answer ललित कथात्मकता शैली के कारण


11. निम्नलिखित में किस खगोलविद को अपनी मान्यताओं के कारण अनेक कष्ट सहने पड़े ? 
क. अल्बर्ट आइन्स्टीन
ख. गैलीलियो गैलिली 
ग. आइज़क न्यूटन
घ. स्टीफन हॉकिंग

Correct answer गैलीलियो गैलिली

 
12.परम्पराओं को तोड़ने वाले खौगोलिक आन्दोलन के अग्र नेता निम्नलिखित में से कौन थे ? 
क. सुश्रुत
ख. जैमिनी
ग. आर्यभट्ट
घ. वैशम्पायन
 
Correct answer आर्यभट्ट


13. निम्नलिखित में कौन सा धर्म के वास्तविक अर्थ को प्रतिबिंबित नहीं करता ? 
क. .वह गुण, स्वभाव अथवा कर्तव्य, जो सृष्टि के हित के लिए धारण किया जाए।
ख.  अपने समुदाय और स्वहित के विकास के लिए किए जाने वाले सभी कार्य धर्म हैं।
ग. धर्म का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि है l
घ.  धारयते इति धर्म:' अर्थात जिसे धारण किया जा सके।

 
14. प्रश्न पूछना, विद्यार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओं में से एक है इसलिए छात्रो ! सवाल पूछो। यह किसका कथन है ? 
क. डॉ. अब्दुल कलाम
ख. अल्बर्ट आइंस्टीन
ग. आर्यभट्ट
घ. गैलीलियो गैलिली

Correct answer डॉ. अब्दुल कलाम

 
15. इस निबंध में लेखक ने किसके माध्यम से धर्म विषयक बखान या उपदेश करने वालों पर व्यंग्य किया है? 
क. साइकिल के पुर्जे के माध्यम से
ख. घड़ी के पुर्जे के माध्यम से 
ग. कार के पुर्जे के माध्यम से
घ. इनमें से सभी

Correct answer घड़ी के पुर्जे के माध्यम से

 
16.लेखक के अनुसार धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का अधिकार और किनके पास होना चाहिए ? 
क. .धर्मोपदेशकों तक सीमित रहने चाहिए
ख. तत्वशास्त्रियों और मीमांसकों तक सीमित रहने चाहिए
ग. जन सामान्य को भी उसके गहरे अर्थों को समझने का D.अधिकार दिया जाना चाहिए
घ. इनमें से कोई नहीं

 
17.निम्नलिखित में कौन सा इस निबंध का कथ्य नहीं है ?
क. .धर्म के विषय में जानने का अधिकार प्रत्येक मनुष्य का होना कि चाहिए।  
ख. इस निबंध में धर्माचार्यों द्वारा लोगों के कल्याण की भावना छुपी हुई है l
ग. समय, समाज और मानव परिस्थितियों के अनुसार धर्म की अवधारणा में भी सहज परिवर्तन करना चाहिए l
घ. धर्मगुरुओं के वर्चस्व के लिए कहा जाता है कि धर्म की प्रचलित व्याख्या में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसी को नहीं है ।
 
correct answer इस निबंध में धर्माचार्यों द्वारा लोगों के कल्याण की भावना छुपी हुई है 


18. इस निबंध में निम्नलिखित में से कौन सा काव्य गुण है - 
क. ओज गुण
ख. माधुर्य गुण 
ग. प्रसाद गुण
घ. उपरोक्त सभी

 
19. निम्नलिखित में से कौन सी इस निबंध की भाषिक विशेषता नहीं है ? 
क. दृष्टांतों का प्रयोग।
ख. प्रतीकों का प्रयोग
ग. तत्सम शब्दों के साथ साथ उर्दू व देशज शब्दों का भी प्रयोग ।
घ. नीरस शैली
 

20. घड़ी की संरचना बहुत जटिल है, उसे हर कोई नहीं समझ सकता। फिर उसे कौन समझ सकता है ? 
क. चिकित्सक
ख. धर्माचार्य 
ग. घड़ीसाज
घ. खगोलविद


21. निम्नलिखित में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तत्व है -
क. भय और कल्पना
ख. पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं पर अतार्किक विश्वास
ग. जिज्ञासा- अन्वेषण या खोज
घ. उपरोक्त सभी

 
22.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है कि "प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करे।" 
क. अनुच्छेद 49 क
ख. अनुच्छेद 50 क 
ग. अनुच्छेद 51 क
घ. अनुच्छेद 52
 

23. ढेले चुन लो निबंध का प्रतिपाद्य निम्नलिखित में से नहीं है
क. लोक जीवन में व्याप्त अंधविश्वासों पर व्यंग्य
ख. अविवेकपूर्ण तरीकों पर व्यंग्य
ग. भविष्य की नींव विचार की मजबूत धरती पर टिकी हुई हो
घ. प्राचीन मान्यताओं ,विश्वासों और प्रथाओं पर आँख मूंद कर विश्वास
 
 
24.भारतेंदु जी ने शेक्सपीयर के नाटक ' मर्चेंट ऑफ वेनिस' का किस नाम से अनुवाद किया है? 
क. वेनिस का व्यापारी
ख. दुर्लभ बंधु 
ग. पोर्शिया
घ. वेनिस की शाम
 

25.वैदिक काल में विवाह के लिए नर निम्न में से क्या काम नहीं करता था ? 
क. कन्या के पिता को गौ देता था
ख. स्थान विशेष से लाये ढेलों को कन्या के सम्मुख रखता था
ग. कन्या से उसके मनपसंद वर के बारे में पूछता था
घ. उपरोक्त सभी
 

26.गृहयसूत्र क्या होते थे - 
क. 16 संस्कारों में से एक वैदिक संस्कार
ख. एक वैदिक ग्रन्थ जिसमें समस्त गृहकर्मों तथा संस्कारों आदि के बारे में बताया गया है।
ग. व्यापार से संबंधित ग्रन्थ
घ. इनमें से कोई नहीं

 
27.पत्थर पूजे हरि मिलें तो तू पूज पहार। इससे तो चक्की भली ,पीस खाय संसार।। यह पंक्ति किसकी है- 
क. रहीम की 
ख. वृन्द की
ग. कबीर की
घ. बिहारी की

 
28.ज्योतिष तथा कर्मकांडो से सम्बन्धित अंधविश्वासों में फंसने के कारण लोग - 
(सही कथन चुनें)
क. बहुत उन्नति करते हैं l 
ख. विवेकपूर्वक और तार्किक रूप से नहीं सोच पाते।
ग. मोक्ष को प्राप्त होते हैं l
घ. दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं |

 
29.इस निबंध में कौन सी शब्दशक्ति प्रमुख है- 
क. अभिधा
ख. लक्षणा
ग. व्यंजना
घ. किसी का भी नहीं

 
30.इस निबंध की शैली है- *
क. काव्यमयी 
ख. ललित
ग. इतिवृतात्मक
घ. इनमें से कोई नहीं



काव्य खंड

1. जयशंकर प्रसाद - (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत

2. विष्णु खरे - (क) एक कम (ख) सत्य

3. रघुवीर सहाय - (क) वसंत आया (ख) तोड़ो

4. तुलसीदास (क) भारत राम का प्रेम (ख) पद

5. मलिक मुहम्मद जायसी जायसी - बारहमासा

6. विद्यापति - पद


गद्य खंड

1. रामचंद्र शुक्ल - प्रेमघन की छायास्मृति

2. पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी - सुमिरिनी के मनके

3. फणीश्वर नाथ 'रेणु' - संवदिया

4. असगर वजाहत - शेर, पहचान, चार हाथ, साझा

5. निर्मल वर्मा - जहाँ कोई वापसी नहीं

6. ममता कालिया - दूसरा देवदास

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MCQs of Class 11 physical education chapter 1 changing trends and career in physical education

hindi class 12 ramchandra sukla - prem ghan ke chaya MCQs

MCQs dopahar ka bhojan hindi Antra class 11

MCQs Class 11 Hindi NCERT Antra Chapter 1 Idgah MCQs

MCQs Jayshankar Prasad devsena ka geet , karnelia ka geet of class 12 hindi Antra MCQs

MCQs of रामचंद्र शुक्ल- प्रेमघन की छाया स्मृति पाठ 12 कक्षा 12 हिंदी अंतरा

(hindi medium) MCQs Class 11 physical education chapter 1 changing trends and career in physical education

MCQs of टोर्च बेचनेवाला Class 11 Hindi Antra Chapter- 3

CASE STUDIES OF BST CLASS 11 CH - 1 NATURE AND PURPOSE OF BUSINESS

Recent Posts